भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ग़ायब दाँत / नवनीता कानूनगो

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:20, 30 मई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नवनीता कानूनगो |अनुवादक=रीनू तलव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उसको कष्टपूर्वक उखड़वाने के हमारे पास कारण थे
और अब ग़ायब दाँत की खाली जगह
मुँह में एक शर्मनाक स्मृति है।

मगर जीभ बच्चा है
आदतन ढूँढ़ती है एक दुनिया
जहाँ वह नहीं है।

अँग्रेज़ी से अनुवाद : रीनू तलवाड़