भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
मासूम सी कली को जिन्दा जला रहे हैं / चन्द्रगत भारती
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:41, 17 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKCatAwadhiRachnakaar}} {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चन्द्रगत भारती |अनुवाद...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
बदल बदलकर जालिम अब भेष आ रहे हैं
मासूम सी कली को जिन्दा जला रहे हैं।।
गुड़ियों से खेलती जो गुड़िया थी हमारी
माँ के जिगर का टुकड़ा पापा की थी दुलारी
उसके लहू से आज पापी नहा रहे हैं
वरदी हुई कलंकित खादी भी दागदार
बेखौफ दरिन्दे है हर माँ के गुनहगार
कानून को विवश ये कातिल बना रहे हैं।।
लुटती है बेटियाँ जब होती है सियासत
जनता के रक्षको की मर जाती शराफत
मुजरिम सभी यहाँ पर सम्मान पा रहे हैं॥

