भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"नहीं हारेगी कभी / सुशीला टाकभौरे" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुशीला टाकभौरे |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 7: पंक्ति 7:
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatDalitRachna}}
 
{{KKCatDalitRachna}}
 +
{{KKCatStreeVimarsh}}
 
<poem>
 
<poem>
 
कितनी कन्याएँ जन्म लेती हैं
 
कितनी कन्याएँ जन्म लेती हैं

05:53, 14 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण

कितनी कन्याएँ जन्म लेती हैं
कितनी वृद्धाएँ मरती हैं
पर
कितनों को संसार जानता
कितनी मरती हैं अपनी जमात के लिए?
घर-परिवार के छोटे घेरे में
घिरी औरत पहुँच रही है
रोज़ी-रोटी तक
जीवन को धन्य मानती
पर देश समाज
और ख़ुद अपने से—
बेख़बर
पर अब वह सजग है
और सतर्क भी
कि कोई नहीं पाये उसके
बढ़ते क़दमों के रफ़्तार
वह बदलेगी अब
सदियों की परिपाटी
नहीं हारेगी हिम्मत—
नहीं हारेगी कभी—
नहीं हारेगी!