भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"किसी के पास अब दिल है नहीं क्या / गोविन्द गुलशन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
|संग्रह= | |संग्रह= | ||
}} | }} | ||
+ | {{KKCatGhazal}} | ||
<Poem> | <Poem> | ||
किसी के पास अब दिल है नहीं क्या | किसी के पास अब दिल है नहीं क्या |
21:29, 6 फ़रवरी 2010 के समय का अवतरण
किसी के पास अब दिल है नहीं क्या
मुहब्बत की सदाएँ मर गईं क्या
तलाशी ले रहे हो रास्तों की
तुम्हारा खो गया है कुछ कहीं क्या
ये दिल की धड़कनें कुछ कह रही हैं
सुनाई आपको देता नहीं क्या
मुसलसल ज़लज़ले आने लगे हैं
निगल जाएगी सब कुछ ही ज़मीं क्या
न जाने कब से बैठी हैं ये खुशियाँ
तुम्हें कुछ भी नज़र आता नहीं क्या