भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हत्या-दर-हत्या / गोरख पाण्डेय

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:06, 2 जुलाई 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गोरख पाण्डेय |संग्रह=स्वर्ग से बिदाई / गोरख पाण्डेय }} ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


हत्या की ख़बर फैली हुई है

अख़बार पर,

पंजाब में हत्या

हत्या बिहार में

लंका में हत्या

लीबिया में हत्या

बीसवीं सदी हत्या से होकर जा रही है

अपने अंत की ओर

इक्कीसवीं सदी

की सुबह

क्या होगा अख़बार पर ?

ख़ून के धब्बे

या कबूतर

क्या होगा

उन अगले सौ सालों की

शुरुआत पर

लिखा ?