भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सन्नाटा / नीलेश माथुर

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:55, 17 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नीलेश माथुर |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <poem> सिर्फ फुसफुसाह…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


सिर्फ फुसफुसाहट है यहाँ
निशब्द घोर सन्नाटा
क्या मर चुके हैं शब्द
या जुबां कट चुकी है
क्यों है मौन पसरा हुआ
क्या मर चुका है विरोध
या संवेदनाओं ने
दम तोड़ दिया?