भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सीढ़ियाँ / नरेश सक्सेना

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:59, 23 मई 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नरेश सक्सेना }} <poem> सीढ़ियाँ चढ़ते ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सीढ़ियाँ
चढ़ते हुए
जो उतरना
भूल जाते हैं

वे घर नहीं
लौट पाते
क्योंकि सीढ़ियाँ
कभी ख़त्म नहीं होतीं