भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
श्री गोपाल वन्दना / यमुना प्रसाद चतुर्वेदी 'प्रीतम'
Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:18, 12 दिसम्बर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= यमुना प्रसाद चतुर्वेदी 'प्रीतम' |...' के साथ नया पन्ना बनाया)
सौने कौ मुकुट मोर चन्द्रिका ढरारी सीस,
तिलक बिछौना खौर किसरिया भाल पै।
कुंडल कपोल बिच कुंतल अलक ढ़री,
परी-परी डोलें मनों पन्नगी सु ताल पै।
कंठ लर हार भुजबंद भुज सोहें अति,
कंकन कर किंकिनी कटि की उछाल पै।
'प्रीतम' पिताम्बर औ नूपुरन छटा हेरि,
बारी मन होत बेरि-बेरि या गुपाल पै।।