भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पतन / मनोज कुमार झा

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:22, 26 जून 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मनोज कुमार झा }} {{KKCatKavita}} <poem> बारिश देख...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बारिश देखता था तो कागज की नाव बन जाता था
जंगल देखता था तो मोर
बच्चा देखता था तो उसके बालों का लाल रिबन बनता था
चिड़िया देखता था तो उसके पंख के पड़ोस की हवा।

किस ऋतु ने सोख लिया मन का शहद
कँवल देखता हूँ तो उसकी कीमत सोचता हूँ
हाथीदाँत देखूँ तो नहीं दिखे पुतली माँजती धवल धातु
दिखे एक विशाल जानवर के लोथ का महँगा हिस्सा
हद तो यह कि बच जो गई है कुछ अच्छाइयाँ
उन्हें मोल लेने का कोई ईश्वर ढ़ूँढ़ता हूँ ।