भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पहुँच के बाहर / मनोज कुमार झा

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:00, 26 जून 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मनोज कुमार झा }} {{KKCatKavita}} <poem> मति यहीं ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मति यहीं है, गति यहीं है, द्युति यहीं है,
अति यहीं है, अति यहीं है
इधर आओ, पंथ मेरा सबसे बढ़िया
इसे अपना भी बनाओ।

क्यों सुनू मैं बत-पिसानी, क्यों करूँ मैं गप-कुटानी
       खेत लह-लह हुलस रहा है
       मित्र नभ में बिहस रहा है
बाट ताक रहे हैं बच्चे, तोड़ने दो साग बथुआ
       जो कहीं अन्यत्र गाओ।