भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आओ आओ यशोदा के लाल / भजन

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:04, 21 अप्रैल 2014 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आओ आओ यशोदा के लाल
आज मोहे दरशन से कर दो निहाल
आओ आओ,
आओ आओ यशोदा के लाल

नैया हमारी भंवर मे फंसी
कब से अड़ी उबारो हरि
कहते हैं दीनों के तुम हो दयाल
आओ आओ,
आओ आओ यशोदा के लाल

अब तो सुनलो पुकार मेरे जीवन आधार
भवसागर है अति विशाल
लाखों को तारा है तुमने गोपाल
आओ आओ
आओ आओ यशोदा के लाल

यमुना के तट पर गौवें चराकर
छीन लिया मेरा मन मुरली बजाकर
हृदय हमारे बसो नन्दलाल
आओ आओ
आओ आओ यशोदा के लाल