भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नजरिया / रेखा चमोली

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:01, 1 जून 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रेखा चमोली |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 जब मैं देखती हूँ उन्हें
विश्वास भरी मीठी नजरों से
तब पाती हूँ उन्हें
आत्मविष्वासी
हरदम नया करने को तत्पर
सवालों से जूझते
पाती हूँ उन्हें
अपने बेहद करीब
मानो मेरे ही कितने
हाथ-पैर, आंखे-कान उग आए हों
पर जब मैं देखती हूंँ उन्हें
उलाहना देखती अविष्वासी नजरों से
पाती हूँ उन्हें
संकोची, भयभीत, आत्महीन
मेरा उन्हें देखने का नजरिया
कितना कुछ जोड़ जाता है उनमें।