भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मेरा पता और समाप्ति / मुंशी रहमान खान

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:42, 13 अगस्त 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुंशी रहमान खान |अनुवादक= |संग्रह= ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कमिश्‍नरी इलाहाबाद में जिला हमीरपुर नाम।
बिवांर थाना है मेरा मुकाम भरखरी ग्राम।। 1

सिद्धि निद्धि वसु भूमि की वर्ष ईस्‍वी पाय।
मास शत्रु तिथि तेरहवीं-डच-गैयाना आया।। 2

गिरमिट काटी पाँच वर्ष की कोठि रुस्‍तुम लोस्‍त।
सर्दार रहेऊँ वहं बीस वर्ष लौ नीचे मनयर होर्स्‍त।। 3

अग्नि व्‍योम इक खंड भुइं वर्ष ईस्‍वी आय।
मास वर्ग तिथि तेरहवीं गिरमिट बीती भाय।। 4

खेत का नंबर चार है देइकफेल्‍त मम ग्राम।
सुरिनाम देश में वास है रहमानखान निज नाम।। 5

लेतरकेंदख स्‍वर्ण पद दीन्‍ह क्‍वीन युलियान।
अजरु अमर दंपति रहैं प्रेन्‍स देंय भगवान।। 6

स्‍वर्ण पदक दूजा दियो मिल सुन्‍नुतुल जमात।
यह बरकत है दान की की विद्या खैरात।। 7

इति वर्ग ग्रह सूर्य की है ईस्‍वी वर्ष।
मास भूमि तिथि रुद्र को पूरण कीन्‍ह सहर्ष।। 8