भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शोकनीय चौताल / मुंशी रहमान खान

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:23, 13 अगस्त 2014 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

की, गांधी प्रभुताई, जगत महँ आई।। टेक।।
जन्‍मे वैश्‍य जाति में आकर अद्भूत कीन्‍ह कमाई।
कर गए नाम अमर दुनिया में हो, कर संसार भलाई।
जगत महँ आई।। 1

नहिं राजा थे किसी देश के उर सम्राट् कहाई।
रहा अंश ईश्‍वर का उन में हो, सकल भूप सिर नाई।।
जगत महँ आई।। 2

सहस वर्ष का जकड़ा भारत रहा गुलाम दुखदाई।
कठिन दुख्‍य निज तन पर सहकर हो, फिर से राज्‍य दिलाई।
जगत महँ आई।। 3

नहिं दुश्‍मन थे किसी धर्म के निशदिन करत सहाई।
कहैं रहमान 'नाथु' के कर से हो अपनी जान गँवाई।।
जगत महँ आई।। 4