भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सबका प्यारा घर / दिविक रमेश

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:34, 9 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} {{KKCatBaalKavita}} <p...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सदा यही तो कहती हो माँ
घर यह सिर्फ हमारा अपना,
लेकिन माँ कैसे मैं मानूं?
घर तो यह कितनों का अपना!

देखो तो कैसे ये चूहे
खेल रहे हैं पकड़म-पकड़ी
कैसे मच्छर टहल रहे हैं
कैसे मस्त पड़ी है मकड़ी!

और छिपकली को देखो
चलती है जो गश्त लगाती,
अरे कतारें बांधे-बांधे
चींटी-चींटी दौड़ी जाती।

और उधर आंगन में देखो
पंछी कैसे झपत रहे हैं,
बिलकुल दीदी ओर मुझ जैसे
किसी बात पर झगड़ रह हैं।

इसीलिए तो कहता हूँ माँ
घर न समझो सिर्फ हमारा।
सदा-सदा से जो भी रहता
सबका ही है घर यह प्यारा।