भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भैया की किताब में / रमेश तैलंग

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:35, 14 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |संग्रह= }} {{KKCatBaalKavita}} <poem> दे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

देखूँ भैया की किताब में
क्या-क्या लिखा हुआ है?

'क' से नहीं कबूतर इसमें,
'घ' से घड़ी नहीं है
और एक से लेकर सौ तक
गिनती लिखी नहीं है।
कहीं चित्र भी हाथी-घोड़े
का न बना हुआ है।

ए.बी.सी.डी. का भी इसमें
पता नहीं लगता है,
इस किताब के अन्दर मुझको
सब गड़बड़ लगता है।
जबसे इसको हाथ लगाया
माथा फिर हुआ है।