भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पान वाले / योगेन्द्र दत्त शर्मा

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:40, 3 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=योगेन्द्र दत्त शर्मा |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पान वाले, पान वाले!
पान दे हमको बनाकर,
ओ अनोखी शान वाले!

गोलटा देशी न भाते,
बस बनारस का लगा दे।
खा सकें पत्ता, सपत्ता,
इसलिए छोटा उठा ले!
पान वाले, पान वाले!

देख चूना कम लगाना,
ढेर-सा कत्था चढ़ाना।
मुँह रचाना है हमें बस,
कहीं पड़ जाएँ न छाले!
पान वाले, पान वाले!

डालना मीठी सुपारी,
खुशबुओं वाली फुहारी।
और पीपरमेंट भी कुछ,
जो हमारा मन उछाले!
पान वाले, पान वाले!

सौंफ मिसरी खूब रखना,
पर न तंबाकू बुरकना।
एक भी पत्ती पड़ी तो
हम न जाएँगे सँभाले!
पान वाले, पान वाले!

-साभार: नंदन, जनवरी, 2006, 20