भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कार पड़ी बीमार / सीताराम गुप्त

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:06, 3 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सीताराम गुप्त |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गप्पीमल ने गप्प लड़ाई-
खुली लाटरी भाई,
आज हमारे धर पर उससे
नई कार है आई!

भीड़ जमा जब हुई देखने
गप्पी जी की कार,
गप्पी बोले अस्पताल में-
कार पड़ी बीमार!