भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मेढक की खाज / कृष्ण शलभ

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:37, 7 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कृष्ण शलभ |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBaalKa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मेढक बोला- ‘टर्रम-टूँ
जरा इधर तो आना तू,
खाज़ लगी मेरे सिर में
जरा देखना कितनी जूँ!’

कहा मेढकी ने इतरा-
‘चश्मा जाने कहाँ धरा,
बिन चश्मे के क्या देखूँ
कहाँ कहाँ है कितनी जूँ!’