भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

निकालता है अंधेरों से रोशनी की किरन / मंजूर हाशमी

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:17, 28 नवम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मंजूर 'हाशमी' |संग्रह= }} {{KKCatGhazal‎}}‎ <poem>...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

निकालता है अँधेरों से रोशनी की किरन
बुझे दिलों को ज़ियाबार<ref>प्रकाश फैलाने वाला</ref> भी बनाता है

कोई सफ़ीना जो मौजों के नाम करता है
तू एक इस्म को पतवार भी बनाता है

बदलता रहता है वो इख़्तियार के मौसम
कि बादशाह को लाचार भी बनाता है

सुलगने लगते हैं जब धूप की तमाज़त<ref>सूरज की गर्मी</ref> से
धुएँ को अब्र-ए-गुबरबार<ref>मोती बरसाने वाला बादल</ref> भी बनाता है

शब्दार्थ
<references/>