भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आदत / अपर्णा अनेकवर्णा

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:13, 8 जून 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अपर्णा अनेकवर्णा |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सान्द्रता बढ़ती जाती है
हर उच्छ्वास से..

फाँकती हूँ मुट्ठी भर-भर
असहाय हो चुका दुःख

घोंटती हूँ.. कड़वी गोली-सी..
बिना पानी अटकी है हलक में...

घुल रही है कड़वाहट..
फैल रही है..

कड़वाहट जीना..
अब आदत बनती जा रही है..