भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

माँ / अपर्णा अनेकवर्णा

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:35, 8 जून 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अपर्णा अनेकवर्णा |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ये कपड़े माँ ने दिए हैं..
वो कर्णफूल भी..
और हाँ.. दाएँ बाजू पर एक नन्हा तिल..
लोग कहते हैं, अपनी झलक दी है..
और पिता कहते हैं, अपना स्वभाव भी..
बहुत कुछ दिया है माँ ने मुझे जीवन के साथ..
पर मुझे लगता है.. अपना सब्र रख लिया है अपने पास..
अब भी शान्त बैठ कर मेरी बेचैनी
सुनती-गुनती रहती हैं..
और अपनी 'सर्वज्ञ' मुस्कान लिए..
हर बार की तरह.. एक बार फिर..
थाम लेती हैं.. साथ देती हैं..
मेरे मौन में भी भाँप लेती हैं
मेरी उदासी, ऊब, बीमारी..
इतने वर्षों में बस ये बदला है..
कि अब मुझ से पहले रेवा है उनके लिए..
मूल से सूद प्यारा जो होता है