भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ऐसो कियेा न विमल विवेक हो / संत जूड़ीराम

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:39, 29 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संत जूड़ीराम |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ऐसो कियेा न विमल विवेक हो एक बिना जूझै सबै।
कर्म धर्म मारग घनो सनो सकल सनसार।
तिसना बाँधी गाँठ में काटौ विषय बिहार हो।
सकल जीव सावज भये माया भई खिलवार।
मोह फांस गांसे सबै गतमत सकौ न टार हो।
चार जुग्ग बातन गये खोल न देखे नैन।
परखन आई नाम की बिन सतगुरु की सैन हो।
अटपट झगरा जगत को सुरझाा सके न कोय।
जूड़ीराम जीव उबरे जब खेल पिछारा होय हो।