भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नीली छतरी / रमेश तैलंग

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:39, 15 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |अनुवादक= |संग्रह=मेरे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कैसी रे कैसी
ये नीली छतरी?

धूप भी बरसे
पानी भी बरसे
छतरी के नीचे
भीगे जी नगरी।

छतरी के अंदर
छेद है लाखों,
दीखें तभी जब
रात हो गहरी।

छतरी किसी के
हाथ न आए,
ऊँची हवा के
बीच में ठहरी।