भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मोर का पंख / रमेश तैलंग

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:41, 15 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |अनुवादक= |संग्रह=मेरे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बीचों-बीच किताब के
मैंने रखा सँभाल के
एक मोर का पंख
सुनो जी, एक मोर का पंख।

जिसको एक सहेली ने
मुझे दिया था प्यार से।
एक मोर पंख
सुनो जी, एक मोर का पंख।

मखमल-सा कोमल-कोमल
लगे छुओ जब हाथ से।
एक मोर का पंख
सुनो जी, एक मोर का पंख।

पप्पी देती हूँ उसको
रोज सवेरे याद से।
एक मोर का पंख
सुनो जी, एक मोर का पंख।