भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नींव / कविता पनिया

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:56, 21 नवम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता पनिया |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नींव की कोई ज़मीन नहीं होती
जहाँ से काम शुरू किया जाता है
उसे नींव का नाम दिया जाता है
नींव की वह पहली ईंट
सफलता का शिखर बनाती है
मजबूती का अहसास करवाती है
सशक्त विचारों से प्रारंभ होती है
फिर कर्म से एक नया इतिहास बनाती है
नींव की कोई ज़मीन नहीं होती