भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मधुमय राग / रामावतार यादव 'शक्र'

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:46, 14 अप्रैल 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामावतार यादव 'शक्र' |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

निशि ने जब मोती-कण लेकर
दूबों का रच दिया सुहाग;
मंजु चूनरी में ऊषा ने
भरा जवानी का अनुराग।
चिटक उठीं कलियाँ यह लखकर,
गमक उठा सारा उपवन।
पर, किरणों ने आकर लूटा
जीवन का वह मधुमय राग।
-1932 ई.