भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रेम दिवाने जो भये पलटि गयो सब रूप / सहजोबाई

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:31, 30 जुलाई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सहजोबाई |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatPad}} <poe...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जिस किसी को ईश्वर की लगन लग जाती है, उससे सच्चा अनुराग हो जाता है, उसकी दशा ही और की और हो जाती है। सहजो का कहना है:-

प्रेम दिवाने जो भये पलटि गयो सब रूप।
 'सहजो' दृष्टि न आवई, कहा रंक कहा भूप॥
प्रेम दिवाने जो भये, नेम धरम गयो खोय।
 'सहजो' नर नारी हंसैं, वा मन आनँद होय॥
प्रेम दिवाने जो भये, 'सहजो' डिगमिग देह।
पाँव पड़ै कितकै किती, हरि संभाल जब लेह॥
प्रेम लटक दुर्लभ महा, पावै गुरु के ध्यान।
अजपा सुमिरन करत हूँ, उपजै केवल ज्ञान॥