भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पुनर्वास / सवाईसिंह शेखावत

Kavita Kosh से
Kumar mukul (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:03, 17 अक्टूबर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सवाईसिंह शेखावत |संग्रह= }} {{KKCatK avita}} <p...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

{{KKCatK avita}}

 पुनर्वास एक जायज कार्रवाई है
बशर्ते वह दूसरों की जमीन न हड़पती हो
घर बसाने की कला हमें दूब से सीखनी चाहिए
स्थानिकता की जड़ों में ठहरी
समय के निर्मम थपेड़ों को सहती
वह इंतजार करती है रात को झरती ओस का
हितैषी हवाओं और अनुकूल मौसम का
जब वह दीवार की संध में फिर से अंकुरित होगी
और ढाँप लेगी खंडहर महल के कंगूरों को ।​​