भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
खिल गया मन का कमल जब चाँद का आँगन मिला / मृदुला झा
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:34, 4 मई 2019 का अवतरण (Sharda suman ने खिल गया मन का कमल जब चाँद का आँगन मिलाए / मृदुला झा पृष्ठ [[खिल गया मन का कमल जब चाँद का आँग...)
मिट गई दुश्वारियाँ जब यार का दामन मिला।
प्यार बिन ये शाम भी कितनी अधूरी लग रही,
हो गई हर चाह पूरी आप-सा साजन मिला।
जाने कितनी रात उनकी याद में रोते कटी,
जब मिलन की रात आई प्यार का दुश्मन मिला।
यादें सब बीते दिनों की अब पुरानी हो गई,
आँख भर आई हमारी जब नया आँजन मिला।
देश में हलचल मची है आज कुर्सी के लिए,
नाप लेंगे सारी धरती ‘‘आप’’ सा वामन मिला।