भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बेगानी तितली / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:26, 9 मार्च 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तितली रानी, रानी तितली,
है जानी पहचानी तितली।

पंख चलाकर आ जाती है,
हमें छककर उड़ जाती है।
मेरी छोटी-सी बगिया कि,
छोटी-सी महारानी तितली।

कहाँ-कहाँ रस पीकर आई,
कितने फूलों से मिल आई।
नहीं पता है फिर भी लगती,
जैसे भोर सुहानी तितली।

पीली नीली लाल गुलाबी,
सबमें भरी हुई है चाबी।
हाथ लगाने से पहले ही,
उडी, हुई बेगानी तितली।