भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कचरा फेको कचरा घर में / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:08, 29 मार्च 2020 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

झाड़ू रोज लगाते घर में,
साफ सफाई कराते घर मे।
किंतु कचरा वहीं इक्ट्ठा,
भरकर सब रखवाते घर में।
फेक सड़क पर फिर आते हैं,
नज़र बचाकर भर दोपहर में।
उनको कोई बताओ जाकर,
कचरा फेको कचरा घर में।