भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वर्षा बीती / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:34, 11 अप्रैल 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोजिनी कुलश्रेष्ठ |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वर्षा बीती धूप खिली
लगती कितनी भली भली
धरती अब भी गीली है
चीजे सीली-सीली हैं
सूरज पानी सोखेगा
गीलापन भी छूटेगा
हरियाली अब आयेगी
खुशहाली भी लायेगी
ढेरों फूल खिलाये भी
जगती को महकाये भी
हम सौ पेड़ लगायेंगे
पर्यावरण बनायेंगे।