भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पपीहे सदा 'पी कहा' बोलते हैं / सूर्यपाल सिंह

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:39, 11 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सूर्यपाल सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पपीहे सदा 'पी कहा' बोलते हैं,
सुबह ही सुबह बोल रस घोलते हैं।

कटी बाग़ तो हड़बड़ाए पपीहे,
दिखें अब कहाँ कौन से गोल के हैं।

दुखी काग किसको व्यथा निज सुनाएँ?
न अब कांव बोलें न मुँह खोलते हैं।

न है बाग़ अब बोनसाई लगे हैं,
सभी मौन हैं खग, न पर तोलते हैं।

दिखी एक बुलबुल नहीं चहचहाई,
न बच्चे उसी के कहीं डोलते हैं।

बिना पेड़-पक्षी कहाँ ज़िन्दगी है?
जहाँ हों न ये हम मुआ बोेलते हैं।