भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

धर्म / सुरेश बरनवाल

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:31, 11 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश बरनवाल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

धर्म की अफीम
उगाते रहे
खिलाते रहो।

यह नशा बहुत जरूरी है
उनके लिए
जिनका पेट कूकता है
जिनके शब्दों में भंवर उठते हैं।

नशे में पलने वाली नस्लें
कभी प्रश्न नहीं करती
और तुम
धर्म के
विकास के
झूठे गीत
हमेशा गा सकते हो