भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गुड़िया रानी क्या खायेगी? / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:42, 21 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गुड़िया रानी, गुड़िया रानी
क्या-क्या खायेगी?

दाल खायेगी-भात खायेगी,
रोटी खायेगी।
गरम पराँठे कभी-कभी माँ,
से बनवाएगी।
सब्जी के संग चटकारे ले,
लेकर खायेगी।

गरम जलेबी रसगुल्ले भी,
उसको भाते हैं।
आलू मटर प्याज के भजिये,
उसे सुहाते हैं।
आम पुदीना कि चटनी संग,
हँसकर खायेगी।

केले सेब अनार चुकंदर,
मज़ा बहुत देते।
सुबह नाश्ते में गुड़िया को,
रोज़ यही देते।
आज ब्रेड के संग बटर भी,
थोड़ा खायेगी।