भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

छुट्टी की घंटी / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:36, 21 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कूद-कूदकर,
उछल-उछलकर,
होता है मस्ती का मन।
जब बजती छुट्टी की घंटी,
टन-टन-टन-टन, टन-टन-टन-टन।

पांच पीरियड तक तो तबीयत,
हरी-भरी-सी रहती है।
पर छठवां आते ही मन में,
उलटी गिनती चलती है।
दस से होकर शुरू पहुँचती,
ताक धिनाधिन, थ्री टू वन।
जब बजती छुट्टी की घंटी... !

मैम हमारी सबसे अच्छी,
हंसकर हमें पढ़ाती हैं।
नहीं समझ में आता है तो,
बार-बार समझाती हैं।
पढ़ने के तो मजे बहुत हैं,
पर मिलता खुशियों का धन।
जब बजती छुट्टी की घंटी... !

लंच बॉक्स में खाना खाते,
बैठ पेड़ के नीचे हम।
सब बच्चों के बीच बैठतीं,
हम सबकी टीचर मैडम।
पत्तों में से आकर हंसती,
धूप मचलकर छन-छन-छन।
जब बजती छुट्टी की घंटी... !