भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

एक किलो भर मीठे लड्डू / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:03, 21 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दादा छड़ी उठायेंगे अब,
शहर घूमने जाएंगे अब।
अपनी तेज चाल से चलकर,
लोगों को चौंकाएंगे अब।

तेज-तेज चलते-चलते ही,
होटल तक वे जाएंगे अब।
एक किलो भर मीठे लड्डू,
पैकिट में बँधवाएंगे अब।

उसी चाल से जल्दी जल्दी,
घर को वापस आएंगे अब।
अपने हाथों, गुड्डा-गुड़िया,
को लड्डू खिलवाएंगे अब।

दादी को भी हँसते हँसते,
लड्डू एक चखाएंगे अब।
बच्चों के मम्मी पापा भी,
हौले से मुस्कायेंगे अब।

हुर्रे-हुर्रे, बोल-बोल कर,
बच्चे शोर मचाएंगे अब।
मुस्कानों के ढेरों दीपक,
घर में सभी जलाएंगे अब।