भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चोरी बुरी बला है / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:05, 21 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चुहिया चाची ने चुपके से,
कच्चा आम चुराया।
बिल में ले जाकर मस्ती में,
कुतर-कुतर कर खाया।

दांत हो गए खट्टे तो फिर,
वह कुछ न खा पाया।
रोते-रोते वैद्य छछूंदर,
के दरवाजे आया।

वैद्य-राज बोले चाची जी,
चोरी बुरी बला है।
चोरी करने वालों का न,
होता कभी भला है।