भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बसंत / अनिता मंडा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:29, 11 जनवरी 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिता मंडा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ज़र्द पत्तों के लिबास उतारे
दरख्तों ने अपने बदन से
मौसम ने करवट बदली

शाखों पर फूटी कोंपलें नई
सरसों के खेतों में
बिछे हैं फुलकारी वाले गलीचे

तितलियों के परों पर सजे
उड़ रहे हैं इंद्रधनुष

तुम आओ तो
हिज़्र का रंग छूटे
अभी कहाँ है बसंत