भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भेड़ / देवेश पथ सारिया

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:31, 27 फ़रवरी 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवेश पथ सारिया |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भेड़ों में नहीं होता
सही नेतृत्व चुनने का शऊर
और चुने हुए ग़लत नेतृत्व को
उखाड़ फेंकने का साहस

इतिहास बताता है
इंसानों में भी ये गुण
यदा कदा ही देखे गए हैं

सर्वप्रथम,
शऊर और हिम्मत की ग्रंथियां टटोलकर
दुरूस्त करने के बाद
अनुशासन का पाठ
इंसान को
भेड़ों से सीखना चाहिए