भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

देखना एक दिन / देव प्रकाश चौधरी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:07, 30 मार्च 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देव प्रकाश चौधरी |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

देखना एक दिन
गहरे काले धुएँ का
गीली लकड़ी में से उठना

देखना एक दिन
पुराने बक्से से
ताबीजों का बिखर जाना

देखना एक दिन
पहली क्लास में
एक बच्चे का सो जाना

देखना एक दिन
पुरानी कमीज में
धागे से बटन का टंकना

देखना एक दिन
बचपन के खिलौनों का
कबाड़ में बिक जाना

देखना एक दिन
इंटरनेट पर
तनहाई के एकांउट का खुलना

देखना एक दिन
किसी का नहीं देखना।