भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बहुसँख्यक बनाम अल्पसँख्यक / कमल जीत चौधरी

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:57, 17 मई 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कमल जीत चौधरी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{K...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तुम कहते हो
जहाँ हिन्दू बहुसँख्यक थे
मुस्लिम लूटे
मस्ज़िद - मक़बरे टूटे
सलमा नूरां के भाग फूटे

मैं कहता हूँ
जहाँ मुस्लिम बहुसँख्यक थे
हिन्दू लूटे
मंदिर शिवाले टूटे
सीता गीता के भाग फूटे

...

यह सच है
अपने अपने दड़बों में
हम ताक़त दिखा गए
पर खेत बाज़ार सड़क फैक्टरी
जहाँ हम दोनों बहुसंँख्यक थे
अल्प से मात खा गए ...