भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कमबख़्त दिल ने इश्क़ को वहशत बना दिया / अमीता परसुराम मीता

Kavita Kosh से
Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:33, 11 अगस्त 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अमीता परशुराम मीता |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कम्बख़्त दिल ने इश्क़ को वहशत1 बना दिया
वहशत को हमने बाइस-ए-रहमत2 बना दिया 

क्या क्या मुग़ालते3 दिये दौर-ए-जदीद4 ने 
नफ़रत को प्यार, प्यार को नफ़रत बना दिया 

हमने हज़ार फ़ासले जी कर तमाम शब
इक मुख़्तसर5 सी रात को मुद्दत6 बना दिया 

मख़्सूस7 हद पे आ गई जब बेरुख़ी तेरी
उस हद को हमने हासिल-ए-क़िस्मत8 बना दिया

1. उन्माद 2. कृपा का कारण 3. धोखे 4. आधुनिक 5. छोटी सी
6. लम्बा समय 7. ख़ास 8. भाग्य का हासिल