भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अच्छे बच्चे सब खाते हैं / 'सज्जन' धर्मेन्द्र

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:01, 26 फ़रवरी 2024 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अच्छे बच्चे सब खाते हैं।
कह कर जूठन पकड़ाते हैं।

कर्मों से दिल छलनी कर वो,
बातों से मन बहलाते हैं।

ख़त्म बुराई कैसे होगी,
अच्छे जल्दी मर जाते हैं।

जीवन मेले में सच रोता,
चल उस को गोदी लाते हैं।

कैसे समझाऊँ आँखों को,
आँसू इतना क्यूँ आते हैं।

कह तो देते हैं कुछ पागल,
पर कितने सच सह पाते हैं।