भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दुख / बसंत त्रिपाठी

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:50, 4 जनवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बसंत त्रिपाठी }} {{KKCatKavita‎}} <poem> एक खाली मैदान में अके…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक खाली मैदान में
अकेले खेल रहे हों फुटबाल
या पर कटे परिन्दे की तरह
बचते-बचाते सड़क पर चल रहे हों

उम्मीदें सारी सूख जाएँ
जैसे गर्मी का पोखर
और सपने तक नोच कर ले जाए कोई
नींद से

रातें न कटती हों
न बीतती हों
रुलाई तक होंठों पर आने से घबराए
सही चीज़ों की शक्लें इतनी बदल चुकी हों
कि पहचान तक न पाएँ उन्हें

हम भयानक ख़्वाब के बाद हड़बड़ाकर उठें
और पानी का जग सिरहाने से गायब हो।