भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भर दे जो रसधार दिल के घाव में / रवीन्द्र प्रभात

Kavita Kosh से
रवीन्द्र प्रभात (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:39, 5 फ़रवरी 2010 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

भर दे जो रसधार दिल के घाव में,
फिर वही घूँघरू बंधे इस पाँव में !


द्रौपदी वेबस खडी यह कह रही -
अब न हो शकुनी सफल हर दाव में !


बर्तनों की बात मत अब पूछिए -
आजकल सब व्यस्त हैं टकराव में !


है सफल माझी वही मझदार का -
बूँद एक आने न दे जो नाव में !


बात करता है अमन की जो "प्रभात"
भावना उसकी जुडी अलगाव में !