भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पानी / अरुण देव

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:15, 7 मार्च 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अरुण देव |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> हिल रहा था पानी का आँ…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिल रहा था पानी का आँचल
कीचड़ से सनी उसकी देह
जैसे सभ्यता का शव हो
कभी गाए थे कलश ने उसकी गरिमा के गीत
अंजुरी में मंत्र की तरह भरती थी उसकी पवित्रता

सभ्यताओं ने सुना था
घने जंगलों और उदास पहाड़ों से होकर
समतल मैदानों में बहता उसका गीत

धरती देखती थी प्यासी आँखों से
चमकते, गरजते, बरसते पानी की धज को

भीगी रात में वनस्पतियों के तन पर
ओस की टप-टप का संगीत भरता था जीवन

नदी किनारे जन्मी सभ्यताएँ
एक दिन बिन पानी
मछली की तरह रेत पर छटपटाएँगी
पत्थर की शय्या पर