भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आए बादल / राजा खुगशाल

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:38, 26 अक्टूबर 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= राजा खुगशाल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKC...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बहुत दूर से आए बादल ।

सागर से पानी लेकर
आसमान में छाए बादल ।

भूरे - भूरे, काले - काले
सबके मन को भाए बादल ।

श्वेत - सुरमई रंगों में
जैसे खूब नहाए बादल ।

पूरब-पश्चिम, उत्तर-दक्षिण
दिशा - दिशा लहराए बादल ।

घनी - अन्धेरी रातों में
बादल राग सुनाएँ बादल ।

झूम -झूमके गरज रहे हैं
हाथी-सा मदमाए बादल ।

पीहा - पीहा करे पपीहा
सबकी प्यास बुझाएँ बादल ।

धरती कब से देख रही है
नभ में आस लगाए बादल ।

बड़े दिनों में आए बादल ।