भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ऐ लड़की-2 / देवेन्द्र कुमार देवेश

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:56, 9 फ़रवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवेन्द्र कुमार देवेश |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> ऐ लड़क…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ऐ लड़की!
सोचता हूँ मैं जब भी तुम्हारे और अपने बारे में
तो सोचता हूँ उस रिश्ते की बाबत
जो हम दोनों के परिचय से बना है हमारे बीच
और उस रिश्ते के बारे में भी
जैसा यह दुनिया हमारे बीच सोचती है।
सोचता हूँ / एक तुम्हारी अपनी दुनिया
हम दोनों के मिलने से बनी एक और दुनिया
और दुनिया द्वारा गढ़ी हुई
हम दोनों की एक अलग दुनिया
हरेक दुनिया बिल्कुल अलग है दूसरे से
पर हरेक में उपस्थिति है हमारी।
सोचता हूँ / करें हम साथ-साथ अथवा अलग-अलग,
आख़िर तय तो हमें ही करना है
कि हमें किस दुनिया में रहना है।